Garhwa News: प्रावि लोटो में किया गया पौधारोपण
गढ़वा, सितम्बर 6 -- Garhwa News: गढ़वा। रविवार को पर्यावरण परिवार के द्वारा वर्ष का अंतिम पौधारोपण कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय लोटो के प्रांगण में किया गया। इसी के साथ इस वर्ष दो हजार पौधों के पौधारोपण का लक्ष्य भी प्राप्त किया गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जालीदार सुरक्षा घेरा की भी व्यवस्था की गई। संगठन की ओर से यह एक नया प्रयोग किया गया है कि बगैर चहारदीवारी वाले विद्यालय प्रांगण में भी हरियाली लाया जाए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से महुगनी, अमलतास, छतवन, नीम और कचनार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रदीप श्रीवास्तव, नितिन कुमार तिवारी, आनंद द्विवेदी, अमित शुक्ला, मुन्ना दुबे, विपिन तिवारी, अनिमेश चौबे, मुनमुन के अलावा ग्रामीण बलकेश चंद्रवंशी, बसंत राम, रवि रंजन, बालवीर, सीताराम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.