गढ़वा, अगस्त 5 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। उसे लेकर जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सह प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रांची के सभी बूथों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशितबैठक का उद्देश्य बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की अब तक की प्रगति, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन, मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण, अधिकारियों की जिम्मेदारी तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सभी राजनीतिक दलों व प्रत...