Garhwa News: प्रमोद बने राजद दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
गढ़वा, अक्टूबर 16 -- Garhwa News: भवनाथपुर। नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के महदेइया निवासी प्रमोद कुमार राम को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झारखंड प्रदेश दलित प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने 16 अक्टूबर को उक्त संबंध में अधिसूचना जारी की। प्रमोद रघुवर राम के पुत्र हैं। उनके मनोनयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में दलित प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.