गढ़वा, जुलाई 3 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि।

मामले का विवरण प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत स्थित कोरवाटोली के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए मिलने वाले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के चावल को बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भवनाथपुर बीआरसी से जुड़े शिक्षकों के वाट्सअप ग्रुप में वायरल ऑडियो में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुश चौधरी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विद्यालय के सहायक अध्यापक सोहित राम के साथ मिलकर एमडीएम का चावल बाहर बेच दिया है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। मामले में सहयोगी शिक्षक सोहित राम का एक बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक कुश चौधरी मोटरसाइकिल चलाते थे, जबकि वह पीछे बैठकर बोरी में भ...