Garhwa News: प्रतिभा सम्मान समारोह में 200 से अधिक विद्यार्थी किए जाएंगे सम्मानित
गढ़वा, जुलाई 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। जिला मुख्यालय के रेहला रोड स्थित आरकेवीएस के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलेभर के विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के अलावा सदर एसडीओ कुमार मयंक भूषण, सीआरपीएफ के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविद मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.