गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: रंका। राजकुमारी विशाखा सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल और भव्य बनाने के उद्देश्य से सोमवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया गया। उसी क्रम में कुमार गुलाब कुमार सिंह के नेतृत्व में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बरवाडीह और राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय चिनिया में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से संपर्क कर समारोह की जानकारी दी गई । मेधावी छात्र-छात्राओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।। प्रधानाध्यापक मोहमद मंसूर आलम ने बताया कि 20 छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। सभी छात्र छात्राओं को प्रधानध्यापक लेकर आएंगे। रंका पल्स टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में 15 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मौके पर नंद कुमार रवि, संजय प्रसाद गुप्ता, अरुण कुमार...