Garhwa News: प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता व द्वितीय लिटिल चैंपियनशिप का आयोजन आज और कल
गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय 65 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता और द्वितीय लिटिल चैंपियन शिप 2026-27 का आयोजन 9 और 10 जुलाई को लोहिया समता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में होगा। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं की अलग-अलग दायित्वों के साथ प्रतिनियुक्ति की गई है। जारी आदेश में सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.