Garhwa News: पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: केतार। पुलिस ने गुरुवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में बत्तोकला गांव निवासी 56 वर्षीय नंदू चेरो और 55 वर्षीय सूर्यदेव चेरो शामिल हैं। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्त केतार थाना कांड संख्या सी-460/19 के मामले में वारंटी हैं। उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.