Garhwa News: पुरानी योजनाओं की जगह नई योजनाओं में सामग्री मद की राशि भुगतान का आरोप
गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत वेंडरों के बीच राशि भुगतान मामले में प्रखंड पदाधिकारियों पर मनमानी का आरोप लग रहा है। आरोप है कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बावजूद प्रखंडस्तर पर नियमों की अनदेखी कर मनरेगा की सामग्री मद की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उससे निबंधित वेंडरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रखंड में करीब दो दर्जन वेंडर निबंधित हैं। उसके बावजूद पुरानी योजनाओं में भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बजाय नई योजनाओं में राशि का भुगतान किया जा रहा है। वहीं, कुछ चुनिंदा अथवा मन मुताबिक वेंडरों के खातों में सामग्री मद की राशि भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है। वेंडरों का आरोप है कि सभी निबंधित वेंडरों को समान अवसर और नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.