Garhwa News: पुण्य तिथि पर दिशोम गुरु को किया याद
गढ़वा, अगस्त 4 -- Garhwa News: चिनिया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उसके बाद जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। उस दौरान वक्ताओं ने शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन, झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान और आदिवासी-मूलवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। प्रखंड अध्यक्ष अरविंद ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड की पहचान, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो ने दी श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.