गढ़वा, अक्टूबर 30 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत गुरुवार को देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से इसका शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, गढ़वा के प्रशिक्षण भवन में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसान और कृषि हितधारक शामिल हुए। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान महेश चंद्र जेराई ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के लिए आर्थिक संबल है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी इससे खेती की जरूरी लागत और संसाधनों की व्यवस्था करने में मदद मिलती है। क...