गढ़वा, सितम्बर 5 -- Garhwa News: भवनाथपुर। प्रखंड क्षेत्र के चपरी पंचायत अंतर्गत टीकर टोला में कृष्ण जन्माष्टमी की मूर्ति विसर्जन की तैयारी के दौरान डीजे गिरने से चपरी निवासी मुमताज अंसारी के 9 वर्षीय पुत्र फ़ुज़ैल अंसारी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, टीकर टोला में कृष्ण जन्माष्टमी की मूर्ति विसर्जन को लेकर पिकअप वाहन पर सूरज डीजे बांधा जा रहा था। उसी दौरान नीचे खड़े फूजेल अंसारी के ऊपर डीजे गिर गया। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई।घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बारूद के ढेर में आग लगाते ही विस्फोट, चार बच्चे...