Garhwa News: पिकअप-टेंपो की टक्कर में छह घायल, एक रेफर
गढ़वा, अक्टूबर 28 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के बिरहा नदी के पास पिकअप और टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नीरज कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में अचला नावाडीह निवासी सोयाब अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री सोफिना खातून, नसीम अंसारी की पुत्री मोबिना खातून, तिवारी मरहटिया निवासी राजेश विश्वकर्मा की पुत्री नेहा कुमारी, हरिया हरिजन टोला निवासी कुंदन राम का पुत्र नीरज कुमार, सोनाक्षी कुमारी और हरिया गांव निवासी परमेश्वर राम का पुत्र उमेश राम शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग टेंपो पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा आ रहे थे। इसी दौरान बिरहा नदी के पास एक पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.