Garhwa News: पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
गढ़वा, अक्टूबर 24 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। श्री सद्गुरु जगजीत सिंह महाविद्यालय, गढ़वा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शनिवार को उच्च विद्यालय मेराल के खेल मैदान में ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। भारत सरकार के नशा मुक्त युवा-विकसित भारत 100 सप्ताह के संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान खो-खो, कबड्डी, कित-कित और गिल्ली-डंडा जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी सह राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. भास्कर कुमार ने कहा कि पारंपरिक खेल युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने में मददगार हैं। खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.