Garhwa News: पानी मांगने के बहाने दो उचक्कों ने महिला से छीने गहने
गढ़वा, सितम्बर 2 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में उचक्कों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार शाम कचहरी रोड स्थित पशुपालन विभाग के गेट के पास दो अज्ञात युवकों ने पानी मांगने का बहाना बनाकर एक महिला से सोने के गहने छीन मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई और गहनों की बरामदगी की गुहार लगाई है। कचहरी रोड स्थित मंगल भवन के समीप रहने वाली सरिता देवी के आवेदन के अनुसार मंगलवार शाम दोपहर 3.20 बजे बाजार जा रही थी। उसी दौरान पशुपालन विभाग के गेट के पास दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। पीड़िता के अनुसार, दोनों ने खुद को अयोध्या से आया हुआ बताया और उनसे कहा कि, मां जी, हमें बहुत प्यास लगी है, थोड़ा पानी पिला दीजिए। महिला के मुताबिक, वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही बातचीत के दौरान दोनों आरोपित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.