गढ़वा, अक्टूबर 13 -- स्कूल में आधार सेवाओं के लिए लगा शिविर Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। डाक सेवा सप्ताह के तहत टेंडर हार्ट्स स्कूल में डाक विभाग के सहयोग से आधार कैंप लगाया गया। उसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों को आधार से जुड़ी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप का उद्देश्य बच्चों के आधार संबंधी कार्यों को आसान बनाने के साथ अभिभावकों को आधार सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। कैंप में पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सहित आधार से संबंधित विभिन्न कार्य किए गए। साथ ही, नए आधार कार्ड बनवाने, पुराने आधार कार्ड में त्रुटियों को सुधारने और आवश्यक विवरण अपडेट कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में सुविधा मिलने से अभिभावकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अलग से भटकने की जरूरत नहीं पड़ी। डाक विभाग की ओर...