Garhwa News: पांच रुपये का इंजेक्शन 50 रुपये में बेचने से परिजनों में रोष
गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर में दवा दुकानों द्वारा निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर दवा बेचने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लोगों में दवा दुकानदारों की मनमानी को लेकर नाराजगी व्याप्त है और स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, खरौंधी प्रखंड के मझिगांवां पंचायत की मुखिया बिंदा देवी के पति सतीश राम गुरुवार रात विषैले सर्पदंश के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सक ने उपचार के लिए एभिल इंजेक्शन लिख दिया। बताया गया कि अस्पताल के आसपास स्थित दवा दुकानें बंद थीं। ऐसे में परिजन बाजार स्थित एक हॉस्पिटल परिसर में संचालित दवा दुकान पर इंजेक्शन लेने पहुंचे। आरोप है कि इंजेक्शन पर अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.