Garhwa News: पशु के सींग मारने से महिला गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के आछोडीह गांव निवासी यमुना दुबे की 60 वर्षीया पत्नी रंभा देवी गोवंशीय पशु के सींग मारने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रंभा अपने घर के दरवाजे पर गोवंशीय पशु को चारा खिला रही थीं। उसी दौरान पशु ने अचानक उन्हें सींग मार दिया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.