गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के चयन को लेकर बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक मेंश्रग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद और योग्य लाभुकों को पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर चर्चा की गई। लाभुकों की सूची स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राम सभाओं से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। योजना के तहत गाय, बकरी, भेड़, मुर्गी पालन और बत्तख पालन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए चयन प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभार्थियों के चयन...