गढ़वा, जुलाई 30 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। पवित्र सावन महीने की शुरूआत गुरुवार से हो रही है। सावन महीने में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में धार्मिक महत्व के कई शिवालय हैं जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। अहले सुबह से ही श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिरों में पहुंच जलाभिषेक करते हैं। उधर श्रद्धालुओं के संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से उनकी सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। जिला मुख्यालय में गढ़देवी मंदिर, करमडीह स्थित जुड़वनिया शिव मंदिर, सहिजना स्थित शिव मंदिर, खोनहरनाथ मंदिर, शिवढोंढ़ा शिव मंदिर सहित कई अन्य मंदिर हैं जहां श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। उसके अलावा भवनाथपुर स्थित शिव पहाड़ी गुफा मंदिर, डंडई प्रखंड के लवाही गांव स्थित मंगरदह महादेव मंदिर, सतबहिन...