Garhwa News: परिवार और समाज में सामाजिक समरसता जरूरी : काशी
गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघचालक काशी प्रजापति ने भारत माता और महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। उत्सव में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। अपने संबोधन में जिला संघचालक काशी प्रजापति ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत अपने परिवार से ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समाज की अपेक्षाएं बढ़ी हैं और लोग संघ की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। ऐसे में स्वयंसेवकों को समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सक्रियता से कार्य करना होगा। उन्होंने शरद पूर्णिमा के आध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.