गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: धुरकी। प्रखंड के परासपानी गांव में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर बीसी के साथ बीमा शिविर का आयोजन किया गया l शिविर कार्यक्रम में संस्था अग्रगति के सीएफएल प्रशिक्षिका ऐसून खातून के द्वारा वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य रूप से बचत और बजट बनाने बैंक खाता व उसके लाभ डिजिटल भुगतान से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के तौर-तरीके, बचाव के उपाय, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाता के लाभ, केवाईसी सहित अन्य जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित अग्रगति के सीएफएल प्रखंड समन्वयक जनार्दन प्रसाद यादव ने उपस्थित लोगों को अपने-अपने खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय स्टेट बैंक बीसी संचालक जियाउल हक उपस्थित...