Garhwa News: पनघटवा डैम में बढ़ते जलस्तर को लेकर ने किया जागरूक
गढ़वा, सितम्बर 5 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी, नाले एवं जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यह देखते हुए थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघटवा गांव पहुंचकर ग्रामीणों और बच्चों को जलस्रोतों के प्रति विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। उन्होंने पनघटवा डैम में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बच्चों को गहरे पानी से दूर रहने की सख्त सलाह दी। जागरूकता के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित बच्चों को समझाते हुए कहा कि बारिश के मौसम में डैम, नदी, तालाब व अन्य जलस्रोतों में अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों का पानी के पास जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे डैम में नहाने, तैरने अथवा गहरे पानी में जाने का प्रयास बिल्कुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.