गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेल की रेलवे लाइन से गिट्टी और पत्थरों की कथित चोरी का मामला तूल पकड़ने लगा है। रेल चलाओ संघर्ष समिति की भवनाथपुर प्रखंड इकाई ने इस मामले में सेल प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार चौबे के नेतृत्व में सदस्यों ने सेल के उप महाप्रबंधक बुलू दिग्गल को आवेदन सौंपकर रेलवे लाइन से पत्थरों की चोरी और उनके अवैध इस्तेमाल की जांच कराने की मांग की। समिति ने आरोप लगाया कि स्थानीय पत्थर माफिया रेलवे ट्रैक से गिट्टी और पत्थर उखाड़कर कैलान में एलएंडटी कंपनी की ओर से कराए जा रहे पानी टंकी निर्माण कार्य में इस्तेमाल कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर वहां रेलवे लाइन की गिट्टी और पत्थरों का इस्तेमाल किए जाने का दावा भी किया। इसे से...