Garhwa News: पंसा पुल के एप्रोच रोड में गई छह डिसमिल जमीन, सात साल बाद भी मुआवजे का इंतजार
गढ़वा, नवम्बर 26 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सुंडीपुर गांव में पंसा पुल के एप्रोच रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी छह डिसमिल जमीन सड़क निर्माण में ले ली गई, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है। ग्रामीणों के अनुसार, स्वर्गीय सीताराम (पिता रामजन्म राम), राजेश्वर राम और सुधीर राम की जमीन एप्रोच रोड निर्माण में गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि खाता संख्या 1051/54 की कुल छह डिसमिल जमीन सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई है। इसके बावजूद जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया।परिवार के सदस्यों का कहना है कि पुल और एप्रोच रोड का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन जमीन देने वाले परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.