Garhwa News: पंचायत स्तर पर वित्तीय संतृप्ति शिविर, बीमा और पेंशन योजनाओं की दी जानकारी
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन योजना के तहत पंचायत स्तर पर संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चंद्री शाखा के सहयोग से किया गया। इसमें अग्रणी के सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा ने लोगों को बैंकिंग सेवाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में खाताधारकों को समय पर बीमा कराने और योजनाओं का लाभ स्वयं या अपने परिजनों तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री जनधन योजना के खातों का केवाईसी पुनः सत्यापन, बैंकिंग सुविधा से वंचित वयस्कों का खाता खोलने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में नामांकन की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.