गढ़वा, नवम्बर 2 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। प्रखंड के सात पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायती राज अधिनियम के तहत सात सूत्री मांग पत्र सौंपकर वर्ष 2012 से अब तक पंचायत समिति को विभिन्न मदों में प्राप्त राशि और उसके खर्च का ब्योरा मांगा है। उक्त संबंध में सदस्यों ने 27 अक्टूबर को बीडीओ शुभम बेला टोपनो को आवेदन दिया था। सोमवार को सदस्य मांग पत्र पर जवाब लेने के लिए बीडीओ से मिलने पहुंचे। मांग पत्र में पंचायत समिति को वर्ष 2012 से अब तक विभिन्न मदों में कितनी राशि प्राप्त हुई, कुल प्राप्त राशि में से कितनी खर्च की गई और किन-किन पंचायतों में कितनी राशि खर्च हुई, इसकी जानकारी मांगी गई है। उसके अलावा पंचायत समिति के संचालन से संबंधित निर्गत पत्र की छायाप्रति उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सदस्यों ने वर्ष 2021 से अब तक कार्यकारिणी समिति की बैठक क...