गढ़वा, जुलाई 24 -- Garhwa News: हरिहरपुर, प्रतिनिधि। हरिहारपुर पंचायत सचिवालय स्थित प्रज्ञा केंद्र पिछले लगभग एक वर्ष से बंद रहने के कारण ग्रामीणों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत सचिवालय में पहले प्रज्ञा केंद्र का संचालन अमरेश कुमार गुप्ता द्वारा किया जाता था, लेकिन वह लगभग एक वर्ष से केंद्र बंद कर बाहर प्लांट में कार्यरत हैं। इस कारण पंचायत क्षेत्र के लोगों को आवश्यक सरकारी सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर मुखिया और पंचायत सचिव को अवगत कराया। बताया जाता है कि मुखिया और पंचायत सचिव ने कई बार अमरेश कुमार गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस...