Garhwa News: पंचायत कार्यालय से सामान गायब, जांच की मांग
गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड की पुरहे पंचायत में 13वें, 14वें और 15वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत कार्यालय के लिए खरीदे गए सामान गायब होने का मामला सामने आया है। उक्त संबंध में पंचायत के ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए वित्त आयोग की राशि से कई सामानों की खरीद की गई थी। वर्तमान में पंचायत कार्यालय में एक भी सामान उपलब्ध नहीं है। गायब सामानों में पानी टैंकर पर लगा वाटर मोटर, लोहे की अलमारी, कंप्यूटर, लैपटॉप, सीलिंग फैन, स्टेबलाइजर, सोनी का कैमरा, दरी, तिरपाल सहित अन्य कार्यालय उपयोग की सामग्री शामिल हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि या तो सामानों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.