गढ़वा, सितम्बर 30 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) गढ़वा की ओर से बुधवार को गढ़वा प्रखंड परिसर में 'न्याय आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चलंत लोक अदालत सह न्याय रथ के माध्यम से ग्रामीणों और सहिया दीदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एलएडीसीएस चीफ प्रविंद कुमार साहू ने कहा कि समाज के गरीब और अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं त्वरित न्याय पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने कहा कि न्याय से वंचित लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से झालसा की ओर से चलंत वाहन उपलब्ध कराया गया है। यह भ...