गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: केतार। केतार स्थित मां चतुर्भुजी मंदिर में रविवार को गढ़वा कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन कुंड में आहुति दी दिया और जिला में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की। माता रानी के दर्शन पूजन के बाद सभी ने पूरे मंदिर का भ्रमण कर मंदिर की अलौकिक छटा की प्रशंसा किया। साथ ही मंदिर के उतरोतर विकास की कामना किया। उक्त अवसर पर मंदिर विकास समिति के सचिव हेमंत कुमार पाठक ने न्यायाधीश मनोज कुमार झा, प्रभात कुमार व आशुतोष पांडेय को मां की प्रतिमा और चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। पूजा-अर्चना के उपरांत न्यायाधीशों ने मंदिर के पौराणिक एवं धार्मिक हत्व की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित व्यवस्था व विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख क...