Garhwa News: नेहरू के आदर्शों और देशभक्ति से प्रेरणा लें विद्यार्थी: प्राचार्य
गढ़वा, नवम्बर 14 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को आरके पब्लिक स्कूल, ऊंचरी में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य केआर झा ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से नेहरू के आदर्शों, अनुशासन, देशप्रेम और शिक्षा के प्रति समर्पण को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अलखनाथ पांडेय ने भी अपने संदेश में पंडित नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाल दिवस पर चाचा नेहरू के योगदान को किया याद, छात्राओं ने दी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.