गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में एसआईआर को लेकर सभी सुपरवाइज़र के साथ बैठक आयोजित किया। बैठक में सभी सुपरवाइज़र को निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रत्येक बूथ के एसआईआर से संबंधित कार्य के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी बीडीओ ने सभी सुपरवाइज़र को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यों में तेज़ी लाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बीपीआरओ बसंत पांडेय ने बताया कि 29 जुलाई तक सभी बीएलओ को एसआईआर का कार्य पूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइज़र को बैठक में निर्देश दिया गया कि समय पर एसआईआर का कार्य पूर्ण करें। इस अवसर पर सुपरवाइज़र राधा कुमारी, स्नेहा कुमारी, शां...