Garhwa News: निबंध, क्विज व भाषण में सफल छात्रों को मिला प्रशस्ति पत्र
गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को आयोजित वंदना सभा के दौरान जनगणना-2027 विषय पर आयोजित निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा दशम 'अ' के भैया श्वेताभ कुमार सिन्हा, रूद्रमणि कुमार औ उत्सव राज ने सफलता हासिल की। वहीं निबंध प्रतियोगिता में कक्षा दशम 'ब' की बहन अंजलि कुमारी और भाषण प्रतियोगिता में इसी कक्षा की बहन सौम्या कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उसके अलावा विचार झारखंड द्वारा आयोजित मेधा क्विज प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से दशम तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.