गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बजरमरवा टोला में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत कर युवा समाजसेवी धर्मेंद्र यादव ने जनसेवा की एक प्रेरणादायी मिशाल पेश की है। बरसात के मौसम में इस सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों तथा मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर धर्मेंद्र ने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराई। उन्होंने लगभग 400 ट्रैक्टर मोरम सड़क पर गिरवाया और जेसीबी मशीन से पूरे मार्ग का समतलीकरण कराया। उससे सड़क अब आवागमन के योग्य बन गई है। सड़क की मरम्मत पूरी होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने धर्मेंद्र यादव के इस प्रयास की खुलकर स...