गढ़वा, सितम्बर 12 -- Garhwa News: मझिआंव। युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने लिखित आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी को देकर वार्ड पांच में नाली व पीसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के वीआईपी गली और भंडारी टोला, वीआईपी गली में नया नाली और पीसीसी सड़क बनवाने की मांग की है। बताया गया कि वीआईपी गली का रोड वर्षों से जर्जर है। कुछ दिन पूर्व जेसीबी से तोड़कर छोड़ दिया गया है। साथ ही वहां की नाली भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। भंडारी टोला में बनी नाली से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। नगर पंचायतवासियों को हो रही असुविधा को देखते हुए दोनों जगहों पर नया नाली और पीसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...