गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। बाजार क्षेत्र की बंद नाली की सफाई हो जाने के बाद अब बाजार क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल गयी है। बारिश होने के बाद सारा पानी नाली से होकर निकल जाता है। अब बाजार क्षेत्र में जमा नहीं होता। उससे लोगों ने राहत की सांस ली है। उदय राम के घर से कर्पूरी चौक सहित मुख्य सड़क के किनारे बनी नाली कूड़ा कचड़ा व मिट्टी से बंद हो गया था।

जलजमाव की समस्या उक्त कारण बारिश व लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा होकर जलजमाव की स्थिति बन जाती थी। उसके कारण कांडी के लोग परेशान हो गए थे। जलजमाव से निजात मिलता नहीं देख कांडी के लोगों ने इस बात की सूचना क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह को दिया। उसके बाद विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपनी निजी खर्च से मिशन जन कल्याण के तहत मशीन व...