Garhwa News: नामजद अभियुक्त शिक्षक की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी
गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। केतार थाना पुलिस द्वारा मध्य विद्यालय ताली के नामजद आरोपी शिक्षक की अब तक गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर शु्क्रवार को दीपूवा मुहल्ला में ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच के गोरखनाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि लगभग 20 दिन पूर्व मध्य विद्यालय ताली के शिक्षक सुनील कुमार पांडेय पर विद्यालय की एक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा था। घटना से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर मामले में प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस कार्रवाई की गति गोरखनाथ ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अब तक नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हुई है। उससे आम लोगों, विशेषकर ओबीसी समाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.