Garhwa News: नाग पंचमी व तीसरी सोमवारी पर गायत्री शक्तिपीठ में हुआ महारुद्राभिषेक
गढ़वा, अगस्त 17 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर पेट्रोल पंप के समीप स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से महाकालेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुद्राभिषेक में मुख्य यजमान सृष्टि कुमारी एवं प्रज्ञा कुमारी शामिल हुईं। गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे और ललसू राम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाकालेश्वर महादेव का पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नागपंचमी में नर्मदेश्वर मंदिर में शृंगार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.