Garhwa News: नहाने के दौरान बांध में डूबने से युवक की मौत
गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत के हेसलदाग स्थित पियहवा बांध में बुधवार दोपहर डूबने से टोला निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चेरो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को डैम से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। बताया जाता है कि सुरेंद्र सिंह बुधवार दोपहर में पियहवा बांध में नहाने के लिए गया थथा। नहाने के दौरान वह डैम के पानी में तैरने लगे। उसी क्रम में अचानक उसकी सांस फूलने लगी और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनी रंजन नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.