गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। जल संसाधन विभाग के अवर प्रमंडल संख्या 2 के सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने मंगलवार को यदुवंशी पेट्रोल पंप के पास नहर की जमीन के अतिक्रमण के मामले की जांच की। कार्यपालक अभियंता नवीन महली के निर्देश पर उक्त स्थल पहुंचे सहायक अभियंता ने सबसे पहले अंचल निरीक्षक सुबोध कुमार, राजस्व उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव व अमीन निर्मल ठाकुर को बुलाकर जमीन से जुड़ा नक्शा का अवलोकन किया। नक्शा अवलोकन के दौरान ही अंचल कर्मियों ने बताया कि उन्हें नक्शे की मान्यता अभी तक नहीं मिली है। उसके बाद सहायक अभियंता ने उसके लिए भू अर्जन विभाग से नक्शा की मांग करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जब तक भू-अर्जन विभाग से नक्शा प्राप्त नहीं कर लिया जाता तब तक नहर के जमीन की मापी करना संभव नहीं है। सहायक अभियंता ने बताया ने कहा ...