Garhwa News: नशा, साइबर अपराध और बाल विवाह से दूर रहने पर जोर
गढ़वा, अक्टूबर 9 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय राजी में शुक्रवार को थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो कानून, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। पॉक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी देते हुए उन्होंने किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में मदद लेने के महत्व को समझाया। साइबर सुरक्षा पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.