गढ़वा, अक्टूबर 21 -- Garhwa News: गोदरमाना। शारदीय नवरात्र की नवमी पर गोदरमाना स्थित दुर्गा मंदिर में मां भगवती के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंजता रहा। सुबह आठ बजे हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी सुरेंद्रनाथ शुक्ला और अविनाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया। भीड़ को देखते हुए रंका थाना प्रभारी विष्णुकांत पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और पंचायत मुखिया के प्रतिनिधि शंभू गुप्ता से मुलाकात कर पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में विसर्जन यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्...