गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सोमवार को राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय में वर्ग नौवी और 11वीं में नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। साथ ही विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने नव नामांकित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान वर्ग 12वीं की छात्राओं और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वर्ग नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को तिलक-चंदन लगा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने नवागंतुक विद्यार्थियों को विद्यालय की परंपराओं, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 में दिखी आदिव...