गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: मझिआंव। नगर पंचायत के वार्ड चार के वार्ड सदस्य गीता सिंह ने अध्यक्ष सुमित्रा देवी को आवेदन देकर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। उक्त समस्याओं के समाधान की मांग की। उसके अलावा वार्ड सदस्य ने कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार को भी आवेदन देकर समस्याओं से अवगत कराकर समाधान की मांग की। उन्होंने बताया है कि मानसून शुरू होने के कारण वार्ड के लोगों को जलजमाव, गंदगी सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...