गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: कांडी। प्रखंड की दक्षिणी क्षेत्र की जिला पार्षद नेहा कुमारी ने बुधवार को सोहगड़ा गांव में कार्डधारकों के बीच सोना सोबरन योजनांतर्गत धोती साड़ी का वितरण किया। 50 कार्डधारकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण करते हुए उन्होंन कहा कि सरकार की ओर से मुफ्त में मिलने वाला सरकारी लाभ से कोई भी वंचित नहीं रहेगा। आप सभी अपने हक के लिए हमेशा तत्पर रहें। अगर आप जागरूक रहेंगे तो कोई भी आपका हक नहीं ले सकता। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार रजक, डीलर राम विजय राम सहित कई लाभुक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...