Garhwa News: धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार
गढ़वा, अगस्त 28 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। भाई-बहन के बीच पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों से लेकर चौक-चौराहों तक रक्षाबंधन से जुड़े गीत बजने से पूरा माहौल त्योहारमय हो गया। हर घर में सुबह शुभ मुहूर्त में बहन ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की। वहीं सोशल मीडिया पर भी भाई बहन का प्यार उमड़ता दिखा। बाजार में भी सुबह से ही राखी और मिठाइयों की खरीदारी को लेकर भी रौनक रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम प्रतीक राखी बांधी। साथ ही भाइयों द्वारा भी अपने बहन को आजीवन रक्षा करने का आशीर्वाद दिया गया। रक्षाबंधन पर राखी का बाजार करीब आठ करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : बहनों ने भाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.