Garhwa News: धुरकी-पनघटवा मुख्य सड़क बना जानलेवा गड्ढा, राहगीरों में रोष
गढ़वा, अगस्त 5 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। धुरकी-पनघटवा वाया मीरचइया टाटीदीरी मुख्य सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे से बाइक सवार, साइकिल चालक, ऑटो और छोटे-बड़े वाहनों के चालक परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए सड़क मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद रोड की स्थिति जर्जर कई बाइक सवार गड्ढे में फंसकर गिर चुके हैं। बताया जाता है कि इस मार्ग से प्रतिदिन धुरकी, पन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.