Garhwa News: धान रोपने के दौरान किशोरी को सांप ने डंसा
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: गढ़वा। केतार थाना क्षेत्र के परती गांव निवासी नारायण भुइयां की पुत्री 17 वर्षीया चांदनी कुमारी को शुक्रवार शाम सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, चांदनी मेराल थाना क्षेत्र के वनखेता गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई थी। शुक्रवार को वह मजदूरी पर धान रोपने के लिए खेत में गई थी। उसी दौरान उसके दाएं पैर में सांप ने डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: खेत में खाद डालने गई महिला को अज्ञात विषैले जंतु ने काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.