गढ़वा, अगस्त 19 -- Garhwa News: भवनाथपुर। केतार थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव में बुधवार को धान के खेत में गाय चराने को लेकर हुई मारपीट में सुरेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के योगेंद्र चौधरी और उनके पुत्र रंजीत चौधरी धान के खेत में गाय चरा रहे थे। खेत में गाय चराने से मना करने पर दोनों ने कुदाल और लाठी से हमला कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट के कारणों और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...